Breaking News

शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

आज़मगढ़।

सरायमीर: सावन मास में कावेरियों के द्वारा जलाभिषेक , ईद-उल-जुहा( बकरीद), स्वतंत्रता दिवस व अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के विरोध में कुछ संगठनों के द्वारा बंद के आह्वान को पर सरायमीर कस्बा व क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवी के दिशा-निर्देश पर क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व थानाध्यक्ष सरायमीर मनोज कुमार सिंह थाना सभी फोर्स एवं एसोजी टीम के साथ थाना से निकलकर रोडवेज खरेवां मोड़, छित्तेपुर, नन्दावॅ, कोरौली खुर्द, शेरवां, संजरपुर, बीनापारा, का फ्लैग मार्च किया।

 मजे की बात है कि किसी भी प्रकार की बंदी के आव्हान पर जिले की पुलिस की सरायमीर क्षेत्र पर रहती है परन्तु किसी भी राजनीतिक दलों की बंद का सरायमीर कस्बे में कोई असर नहीं होता है । इस  बार भी भारत बंद का इस क्षेत्र में को असर नही रहा ।

रिपोर्ट:मोहम्मद यासिर

और नया पुराने