लालगंज (आजमगढ़) बरदह थाना क्षेत्र के कुड़ीहर गांव में मंगलवार की शाम गोडहरा बाजार से घर जाते समय दो युवकों को कुछ दबंगो ने गांव के रास्ते पर घेर लिया व लाठी-डंडे लोहे की रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया मौके पर दोनों युवक अचेत होकर गिर गए थे सूचना मिलने पर गांव के लोग जब दौड़े तो सभी फरार हो गए मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची सभी दबंगों के घर छापा भी मारा लेकिन कोई मिला नहीं सभी घर छोड़कर फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार गांव के ओम प्रकाश पांडे के घर का बिजली का कनेक्शन गांव के सनी राजभर,राकेश राजभर, होरी राजभर, लल्ला राजभर, पुल्लूर राजभर समेत आदि लोगों द्वारा एक हफ्ते पहले बिजली का तार खंभे से काट कर निकाल दिया गया था सोमवार को ओमप्रकाश पांडे का पुत्र सागर पांडे उम्र 17 गांव के प्राथमिक विद्यालय पर चल रहे भंडारे में गया था जहां पर उक्त दबंग भी मौजूद थे जब इन लोगों से पूछा तो सभी गाली देते हुए मारने पीटने लगे ग्रामीणों के शोरगुल से मामला शांत हुआ इसके दूसरे दिन मंगलवार की शाम करीब सात बजे गांव के सौरभ दीक्षित 23 पुत्र योगेंद्र दीक्षित के साथ मोटरसाइकिल से गोड़हरा बाजार किसी कार्य से गया था जहां पर यह सभी फिर आ गए और गाली गलौज करने लगे वहां पर भी कुछ लोगों ने मामले को शांत कराया इसके बाद सनी राजभर अपने कुछ साथियों के साथ गांव आया और राजभर बस्ती से गोल गोलौती कर करीब बीस की संख्या में लडको को लेकर जिसमे सभी के हांथो में लाठी डंडा व लोहे की रॉड थे गांव के मुख्य रास्ते पर बैठकर इंतजार करने लगे जब यह दोनों बाजार से घर जा रहे थे तभी सभी ने गाड़ी को रोक लिया और खींच लिया इसके बाद मारने पीटने लगे बीच बचाव करने गए सौरभ दीक्षित को भी उक्त दबंग लड़कों ने पकड़ लिया और ईट व लाठी से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया जब दोनों का सर फट गया तो दोनो अचेत होकर जमीन पर गिर गए यह देख जब गांव के लोग दौड़े तो सभी मनबढ़ फरार हो गए सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुँची लेकिन कोई मिला नही बुधवार के दिन सागर 17 पुत्र ओमप्रकाश पांडेय की तहरीर पर गांव के दर्जनों युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।।
रिपोर्ट: अंजनी राय