Breaking News

आधुनिक एवं वैज्ञानिक ढंग से केला उत्पादन के बताये गये तरीके

आज़मगढ़।

लालगंज आजमगढ़ स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्रीकांत पुर  गाव में बृहस्पतिवार को टिशू कल्चर केला उत्पादन प्रशिक्षण हुआ जिला उद्यान अधिकारी  बाल कृष्ण  वर्मा द्वारा  किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक ढंग से केला उत्पादन के तरीके बताएं गए साथ ही केला की फसल की इंटर क्राफ्टिंग. एक ही खेत में दो फसलें करने की जानकारी दी।

 टेशू केला की फसल रोग रहित कम समय मेअधिक उत्पादन एक हेक्टेयर मे औसतन आठ से नौ लाख रुपये  की आय  के साथ ही शाक भाजी की सहफसली खेती से अतिरिक्त आय भी परापत होती है  उद्धान विभाग द्वारा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर  तीस  रुपए तक  हेक्टेयर पर अनुदान दे है पंजीकृत कृषक रजिस्टर संस्था से स्वयं पौधे खरीद कर बिल भुगतान  हेतु उपलब्ध कराएंगे जो सत्यापन के बाद  खाते में डी बी टी  किया जाएगा जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया टिशू कल्चर केले के प्रशिक्षण में उधान विभाग के उद्यान निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने विशाल राय के खेतों में केले की पौधा लगा कर इसी क्रम में बहादुरपुर आशीष उर्फ टोनी  के खेत मे केले के पौधे लगाये साथ ही ठेकमा विकास खंड क्षेत्र के कुडिहर गांव में  घनश्याम सिंह के खेत में केले की पौध लगाकर उसमें जैविक खाद का प्रयोग तथा इसके लाभ के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी साथ ही केले की सब्सिडी के बारे में बताया इस अवसर पर क्षेत्र  के सुनील राय गौरी शंकर यादव श्री प्रकाश राय दिनेश विश्वकर्मा गुलाब यादव उमाकांत प्रजापति पिंटू सिंह अरुण कुमार यादव दिनेश यादव पन्ना राजभर मूल तिवारी कुमार शुक्ला अभिषेक राय अमन राय द्रोपति सिंह संतोष राय एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव एडवोकेट संजय राय गोल्डी राय शब्बीर अहमद अवधेश राय सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने