सगड़ी,आजमगढ़।
उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने वेदांता इंटरनेशनल स्कूल बगहीडाण में पर्यावरण स्वच्छता व पॉलीथिन प्रतिबंध के बारे में जागरूकता गोष्ठी को संबोधित किया ।इस अवसर पर एयरक्राफ्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।सभी शिक्षक ,छात्रों ने पालिथीन प्रयोग न करने की शपथ भी ली।
पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सब की पूर्ण जिम्मेदारी है ।इसकी शुद्धता से ही हमें स्वस्थ रहने का अवसर मिलेगा ।हमें अधिक से अधिक पौध लगाने की आवश्यकता है ।हमें पेड़ों से उपज के लाभ प्राप्त होने के साथ ही स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन मिल सकता है ।उन्होंने सभी का आव्हान किया कि प्रत्येक बच्चा अपने घर जाकर कम से कम एक-एक पौधे अवश्य लगाएंगे ।अपने परिजनों से कहेंगे कि हर साल एक पौधे कम से कम हम लगाएं साथ ही उसकी देख रेख तब तक करें जब तक वह पेड़ नही बन जाता। पॉलिथीन के बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह हर तरीके से हमारे जीवन में अनुपयोगी है ।इस पर पूर्ण प्रतिबंध ही मानव जीवन व स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है ।संस्था के डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध अधिक से अधिक पौधे लगाकर रखा जा सकता है ।इसलिए यह सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। वृक्ष धरती का अलंकार है।हम सबके लिए वृक्ष का होना अति आवश्यक है ।इस अवसर पर स्कूल के सैकड़ों बच्चे वह सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव