Breaking News

मछली पकड़ने को लेकर मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

सरायमीर: स्थानीय थाना क्षेत्र के बखरा गांव में मछली पकड़ने को मना करने पर मछली पकड़ रहे लोगों ने पोखरी के पट्टीदार को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम बखरां निवासी धर्मेन्द्र पुत्र राम दवर ने मछली पालन हेतु ग्राम सभा की पोखरी को पट्टे कराकर वर्तमान समय में उसमें मछली पाल रखा है जिसको उसके गांव के ही मानक चंद (बिट्टू)व मानचंद (पिंटू)पुत्र स्व0मूलचंद,विशाल पुत्र विपत,संदीप पुत्र सियाराम पाली गयी मछलियों को पकड़ रहे थे।पोखरी के पट्टीदार धर्मेन्द्र ने उपर्युक्त व्यक्तियों को मछली को पकड़ने से मना किया तो उन्होंने लोगों ने धर्मेन्द्र को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी।इस सम्बंध में धमेन्द्र सरायमीर थाने में तहरीर दी पुलिस पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर मछलियों को पकड़ने वाले लोगों के विरूद्ध धारा 504,506,427 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

और नया पुराने