Breaking News

दीवार गिरने से महिला की मौत।

आज़मगढ़।

सरायमीर :स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा फत्तेपुर में बीती रात गिरी दीवार के मलबे में दब जाने से 33 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर निवासनी मीरा देवी 33 पत्नी मोती लाल मंगलवार की रात खा पीकर बच्चों के साथ सोई हुई थी कि रात में अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गई।दीवार के गिरने की आवाज सुनकर सोए बच्चे जाग उठे और माँ को दीवार के मलबे में दबा देख शोर मचाने लगे।बच्चों के शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर महिला को मलबा से बाहर निकालकर देखा तो वह दम तोड़ चुकी थी। मौजूद लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर थाने पर ले आई और रविकुमार ने मां की मौत को दीवार गिरने का कारण बताते हुए थाना में तहरीर दी पुलिस ने तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया। मृतक महिला के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुम्बई में घर पर उसके साथ दो पुत्र दो पुत्री थीं ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

और नया पुराने