आज़मगढ़।
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक के छपरा सुल्तानपुर गाँव में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी डी सिंह की माँ सेवानिवृत्त शिक्षिका कुसुम सिंह ने पौधरोपण करके अपने जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद मोतीचूर लड्डू से निर्मित केक काटकर सबका मुँह मीठा कराया गया।
विदित हो कि 1 अगस्त को डॉ डी डी सिंह का जन्मदिन तमसा तट पर कई सारे पौधे लगाकर मनाया गया। पिछले कई साल से इस परिवार में सभी लोग अपना जन्मदिन पौधरोपण करके ही मनाते हैं। इस अवसर पर धर्मदेव सिंह, डॉ डी डी सिंह, अमृता सिंह, रिद्धि सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह