Breaking News

समाजिक फ़िल्म मझधार को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कवरेज डेस्क: सामाजिक फ़िल्म " मझधार" की शूटिंग आजकल अज़मगढ़ के देवरा अंचल के हाजीपुर, भदौरा आदि जगहों पर चल रही है। जिला मुख्यालय पर स्थित आदर्श होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए फ़िल्म के निर्माता निर्देशक ने बताया कि- यह फ़िल्म उन सफेद पोश तथा कथित समाज सेवी और नेताओं की नाज़ायज़ हरकतों का, जिसका आम जनमानस पे बेहद गंभीर कू प्रभाव पड़ रहा है, नजाने कितने वर्षों से। सामंती सोच के लोगो द्वारा खासकर भारत के सीमावर्ती इलाकों के गांव के सफेद पोशों द्वारा मानव तस्करी का धंधा आज भारत के सदन को भी हिला के रख दिया है।

 ऐसे ही ताने बाने की फ़िल्म है " मझधार" जिसके निर्माता है " चन्द्रपाल सिंह"  इसके पहले इन्होंने 2 फिल्मो का निर्माण किया है "लकीर के फ़कीर" और "भूरी" । इस फ़िल्म के निर्देशन हरपिंदर मान सिंह और मंजीत महिपाल ने किया है। फ़िल्म के मुख्य भूमिका में राजेश सिंह, मेघा सक्सेना, मधु श्री, सत्य प्रकाश सिंह, श्रीराज पंडित, शशिकांत, नागेंद्र कुमार, पूनम मौर्या, मंजीत महिपाल, बीना यादव, बृजेश सिंह, खुशी भट्ट, गोपाल चौहान, सरफुद्दीन अंसारी, अशोक राय, रंजीत यादव, शिवगोविंद यादव, पिंकी, अखिलेश, पंकज, अजय, हेमलता आदि है। 

इस फ़िल्म की सबसे बड़ी बात ये है की इस फ़िल्म के 90% कलाकार पूर्वान्चल से ही है। ज्यादातर इनमे थियेटर आर्टिस्ट हैं। जबकि फ़िल्म के निर्माता खुद आज़मगढ़ के भदौरा के ही है। ये फ़िल्म यकीनन आपको झकझोर के रख देगी।

रिपोर्ट: वीर सिंह


और नया पुराने