लालगंज आजमगढ स्थानीय देवगाँव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह गाँव निवासीनी आशा कार्यकर्ती कमलौता पत्नी प्रमोद उम्र 35 वर्ष की ग्रामीणों ने मंगलवार को शाम लगभग 4 बजे पर मृतका केे पति प्रमोद के नेतृत्व में बाईपास तिराहे को जाम कर दिया लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगने के बाद मौके पर एसपी सिटी सुभाष चन्द गंगवार पहुंचे और परिजनों को आश्वासन देकर आरोपियों को नामजद तहरीर के अनुसार जल्द गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिए जिस पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
बता दें कि 35 वर्ष की आशा कार्यकर्ती कमलौता शनिवार को दोपहर खेत में धान की नर्सरी उखाड़ने गई थी देर शाम को क्मलौती जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने छानबीन शुरु किया कमलाती की लाश लालगंज लहुंआ मार्ग पर कटौली गांव के समीप अर्धनग्न अवस्था में पाई गई थी I उप जिलाधिकारी लालगंज अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद कोतवाल देवगांव विजय प्रताप सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन ग्रामीण नहीं माने अंततः एस पी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की और कहा कि आप द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर हम आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करेंगे तब जाकर लग भग डेढ़ घंन्टे के करीब जाम समाप्त हुआ।
रिपोर्ट: अंजनी राय