आज़मगढ़।
सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ नेता सत्यम चौबे ने प्राचार्य डॉ० राम अवध यादव को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्राओं के कॉमन रूम के बगल में शौचालय की मरम्मत के साथ सफाई की व्यवस्था, छात्राओं के साथ आए दिन हो रही छेड़खानी पर लगाम लगाने के साथ गेट के पास दो सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी एवं मनोविज्ञान से एम ए विषय से मान्यता लेकर विषय को जारी किया करना, बीए प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को तीन पुस्तकें वितरित की जाए और जो पुरानी पुस्तकें हो चुकी है, उसे बदल कर नई पुस्तकों की व्यवस्था की कराई जाय, आदि मांगे रही।
कालेज प्रचार्य डॉ० रामअवध यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि मांगों पर गम्भीरता से विचार किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता सत्यम चौबे ने कहा कि- कॉलेज में साफ सफाई के साथ शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो, छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधा मिले, यही मेरा प्रयास है।
ज्ञापन देने वाले छात्रों में प्रमुख रूप से सौरव प्रताप सिंह,पीयूष राय, अभिषेक त्रिपाठी, रितेश विश्वकर्मा, पार्थसारथी त्रिपाठी, नितीश सिंह पटेल, अमित गोड़, अबूजैद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह