Breaking News

प्रतिबंधित पालिथीन की निकली शवयात्रा।

आज़मगढ़।

सगड़ी,आजमगढ।

जब किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी शवयात्रा निकलती है।ऐसा ही जीयनपुर के लोगों ने पालिथीन के साथ किया।सोमवार को प्रतीकातमक शव यात्रा निकालकर यह सिद्ध किया कि आम जनमानस के लिए पालिथीन की मौत हो गयी है।इसका प्रयोग अब किसी कीमत पर नहीं होगा।

बैंड बाजे के साथ उपजिलाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुधाकर सिंह,हरिशंकर यादव नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर शवयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।उन लोगों ने बाकायदा पालिथीन की अर्थी उठा रखी थी।उप जिलाधिकारी ने बताया की पालिथीन का समूल नाश ही उचित है।इसके लिए सभी को जागरुक करना होगा।इसके कारण लोगों को क्या नुकसान होगा।जानकारी देनी होगी।उसके परिप्रेक्ष्य में इस शवयात्रा से एक संदेश लोगों के बीच देगी।इस अवसर पर तहसीलदार सगड़ी, नायब तहसीलदार ,थाना अध्यक्ष जीयनपुर ,चेयरमैन जीयनपुर सभी सभासद, स्थानीय नागरिक, गुरुकुल स्कूल के बच्चे , बड़ी संख्या में व्यापारी ,विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इसमें पॉलिथीन शव का प्रतीक के रूप बनाया गया था साथ ही जिनके पास पॉलीथिन थी उन्होंने इस अंतिम यात्रा में उसे गाड़ी में डाल दिया ।नगर पंचायत की तरफ से लोगों में थैला का भी वितरण किया गया।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव

और नया पुराने