Breaking News

आशा कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन, लालगंज में हुई आशा बहु के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी,आजमगढ़। जिले के लालगंज में हुई आशा कार्यकर्ती कमलावती की हत्या के विरोध में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के समस्त आशा कार्यकर्ती ,संगीनी ने धरना ,प्रदर्शन किया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ शौकत अली को दिया। इस अवसर पर उन्होंने मांग की है, कमलावती की बर्बर हत्या और संभावित बलात्कार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठिन से कठिन सजा दी जाए ।यदि इसमें शासन, प्रशासन ने लापरवाही की तो आगे भी सामूहिक धरना दिया जायेगा। इस अवसर पर प्रभावती, शीला ,ज्ञानमती ,हेमा ,दुर्गावती, लीलावती, कविता ,सरोज,प्रेमशीला ,उषा, ब्रृजकुमारी, मंजू सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी आशा कार्यकर्ती ,संगिनी उपस्थित रही।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव

और नया पुराने