मऊ -
परदहा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रैनी में बीती रात में अज्ञात कारणों से एक मडई में लगी आग से उसमें बधी दो भैंस जलकर मर गई तथा एक पशु बुरी तरह से झुलस गया। धुआ एवं आग की लपट को देख कर बगल के कमरे में सोए जयनाथ मौर्य एवं राजकुमार मौर्य रात्रि को बाहर निकले तथा बरदौल को खोला तो मडई में दोनों भैंस जलकर मर गई थी।
इसकी जानकारी प्रातःकाल तहसील सदर मुख्यालय को मिलने पर मौके पर लेखपाल एवं चिकित्सकों ने पहुंचकर उसका मेडिकल परीक्षण किया तथा अपनी रिपोर्ट जनपद मुख्यालयों को भेज दी है।
रिपोर्टर- सूर्य प्रताप