मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर, अजमतगढ़,मालटारी बाजार में तीन राज्यो में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने पी सी सी सदस्य माहताब आलम के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया। वही मालटारी बाजार में पी सी सी सदस्य मुकेश राय के नेतृत्व में जश्न मनाया और बाजार में मिठाईया बांटी।
पी सी सी सदस्य माहताब आलम ने कहा कि तीनों राज्यो में यह जीत 2019 के लोकसभा चुनाव में संजीवनी का कार्य करेगी। जनता ने दिखाया कि महंगाई, बेरोजगारी, करो का बोझ, किसानों की अनदेखी एव बढ़ते डीजल,पेट्रोल आदि मुद्दों पर जनता ने नकार दिया है। जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक जुटता और राहुल गांधी का नेतृत्व की बड़ी जीत हुई है। कार्यकर्ताओं में शरदचन्द्र मिश्रा डब्लू ,दयाशंकर राय, सुफियान खान,भानु प्रताप यादव,रमेश राय, डॉक्टर वीरेंद्र राय, परवेज अहमद ,महानंद सिंह,विकास राय, विजयी सिंह,भोलू अहमद, मतिउल्ला,भोला जायसवाल, इंदल सिंह,ओमप्रकाश राय, आरिफ अहमद ,अशोक जायसवाल, अनुराग विश्वकर्मा, विजयी राजभर, सब्बीर आदि रहे।