आज़मगढ़।
सरायमीर .
छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, मिजोरम व तेलंगाना राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतगणना आरम्भ होने के बाद एक बजे तक सभी राज्यों से बीजेपी के सफाया होने का रूझान को देखकर सरायमीर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता कस्बा सरायमीर में स्थित पार्टी के कार्यालय पर पहुंच गए
और पूर्व जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने सभी राज्यों में बीजेपी के सफाया व तीन राज्यों में कांग्रेस के जीत के रूझान पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाइयां खिलाते हुए कहा कि ईश्वर ने चाह तो जिस तरह पांच राज्यों की जनता ने विधानसभा के चुनाव बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया है उसी प्रकार 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी ।
रिपोर्ट- ब्यूरो