Breaking News

15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत शव।

आज़मगढ़।

सरायमीर. गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में बरसात के मौसम में नदी के में मौजमस्ती के लिए बच्चों में एक 15 वर्षीय  किशोर की डूब जाने से मौत शव को ढूंढने के लिए गगोताखोर के साथ उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद।मिली जानकारी के अनुसार थाना गम्भीरपुर ग्राम छांऊ निवासी मोहम्मद उमर 15 पुत्र मन्सूर गांव के साथियों के साथ गांव के पास से गई मगही नदी में नहाने एंव मौजमस्ती करने के लिए गया था नदी में सभी लड़के कूद कूदकर नहा रहा था कि उसी दौरान दो युवक नदी में डूबने लगे मौजूद लोगों ने एक युवक को बचा लिया एक नदी में डूब गया। डूबे हुए युवक को ढूंढने की कोशिश मौजूद लोगों ने की नही मिलने पर इस घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर थाना गम्भीरपुर की पुलिस एवं सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे तत्काल गोताखोर को बुलाया खबर लिखे जाने तक युवक को ढूंढने में कोई  सफलता नहीं मिली।

करंट के चपेट में आने एक बकरी की मौत।

सरायमीर। स्थानीय थाना के कस्बा सरायमीर में करंट के चपेट में आने एक बकरी की मौत। भारी वर्षा एवं तेज हवा के चलते  सरायमीर क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ गिर गए जगह जगह पानी का सैलाब हो गया। महमूदपुर कोरौली दलित बस्ती में रमेश नाम के घर पर एक पेड़ गिर गया है। वहीं कस्बा सरायमीर के महजनीटोला, मीर हसन, चोड़िहार मोहल्ला रोडवेज के साथ साथ थाना सरायमीर परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। मीर हसन मोहल्ले में एक पेड़ गिरने से बिजली तार एवं दिवार गिर गई वहां बंधी मसफूर पुत्र जलील अहमद की बकरी करंट के चपेट में आने से मर गई। मोहल्ले के लोग का कहना है कि पेड़ गिरने के बाद बिजली तार काटा गया मगर कोई तार छूट जाने से बकरी को करंट लगा। बकरी को करंट लगने मोहल्ला के लोग दौड़ धूप कर बिजली तार को दुरुस्त कराया नही तो कई जाने चली जाती।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने