आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
क्रेन ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के बेरमा हाईडिल के पास क्रेन ने बाइक सवार को कुचला एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद हदीस उर्फ डब्लू पुत्र शेखमन्ना उम्र 22 साल निवासी बैजाबारी (शहीद नगर) अपने पड़ोसी नेतागण पुत्र परदेसी उम्र 35 साल को मुबारकपुर को आंख दिखाने के लिए जा रहा था की वर्मा गांव के पास हाइडिल के सामने मुबारकपुर से आ रही तेज गति यादव क्रेन से 12:00 बजे टक्कर में बाइक सवार मोहम्मद हदीस उर्फ डब्लू को कुचल दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई वही नेता गांव निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली विमलेश मौर्य ने मौके पर पहुंचकर शव और क्रेन दोनों को अपने कब्जे में ले लिया वहीं क्रेन चालक घटना के उपरांत फरार हो गया।
मृतक मोहम्मद हदीस उर्फ डब्लू की मौत के समाचार पर घर में कोहराम मच गया वह अपने तीन भाई और दो बहनों में चौथे नंबर का था बड़े भाई मोहम्मद याकूब बहन रुखसाना समीना और छोटा भाई मोहम्मद इस्लाम के साथ उसकी माता नफीसा खातून का रो रो कर बुरा हाल रहा।
बड़े भाई याकूब की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
