आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बडीहारी गाँव में गुरुवार 11 जुलाई की शाम एक उचक्के ने एक वृद्ध महिला से दो बकरी खरीदा 14000,हजार रुपये में और महिला को दो-दो सौ के 14000,हजार रुपये के नकली नोट थमा कर दोनों बकरी लेकर फरार हो गया।
जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर 14000,हजार नकली रुपये बिलरियागंज थाना में जमा करा दिया है। वही पुलिस नकली नोट देकर चार सौ बीसी करने वालों के खोजबीन में जुटी है। इस बात को लेकर क्षेत्र में जोरदार चर्चा हो रही है।
