मऊ - मुहम्दाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहराबपुर में सायंकाल गहरे पानी में डूब जाने से 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय पंकज पुत्र स्वर्गीय राम प्रवेश ग्राम सोहराबपुर जो घर के बाहर शुक्रवार को हुई तेज बारिश से गड्ढे में पानी जमा हो गया था। खेलते हुए वह बालक गहरे गढ्ढे में गिर गया वह देर तक गहरे पानी में पड़े होने से उसने दम तोड़ दिया। बाद में इसके परिवार के पाटीदार समेत अन्य लोग खोजते हुए जब पहुंचे तो देखा कि बच्चा गड्ढे में गिरा हुआ है। परिजन इसे तत्काल लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना लाये लेकिन बालक पहले ही दम तोड़ दिया था।बताते चलें कि वर्षों पूर्व इसके मां-बाप भी गुजर चुके हैं हुई इस दैवी आपदा से उनके ऊपर पहाड़ सा गिर पड़ा है तथा रोते बिलखते हुए घर को रवाना हो गए।
रिपोर्टर सूर्य प्रताप