आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना के कस्बा सरायमीर में लगे एटीएम मशीन से जाली नोट निकलने पर उपभोक्ता परेशान। जानकारी के अनुसार कस्बा सरायमीर के सेरादी का पूरा मेन रोड पर स्थित शाखा बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम मशीन से सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा निवासी बेलाल अहमद पुत्र जहीर अहमद लगभग 12 : बजे दिन में 20 हजार रुपये निकाला जिसमें 500 रूपये की एक नोट जाली थी ।
बेलाल ने इसकी सूचना डायल 100 नम्बर पर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर एटीएम मशीन की देखरेख करने के लिए लगे गार्ड अरूण कुमार से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आज ही दो उपभोक्ताओं के साथ ऐसी घटना हुई है इस सम्बन्ध में शाखा प्रबंधक से मोबाइल के जरिए बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज बैंक बन्द है पीड़ित व्यक्ति को सोमवार को बैंक आने के लिए कहो।

मोहम्मद यासिर सरायमीर