अयोध्याधाम।
रिपोर्टर -सुरेश कुमार मिश्र
अयोध्या जिले में कोतवाली नगर के चौक इलाके में,पुलिस की वर्दी पहनकर जनता से अवैध वसूली करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस की वर्दी पहनकर मोहल्लों में वसूली करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 12.7.19 को श्री सावेज जाफरी एडवोकेट निवासी मोहल्ला मोचीटोला थाना कोतवाली नगर द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि चार पांच अज्ञात व्यक्ति जो पुलिस की वर्दी में हैं , कुछ कागज रजिस्टर लेकर मोहल्लों में घूम कर पुलिस कार्यक्रम चलाने हेतु अवैध पैसे की वसूली कर रहे हैं शिकायत पर क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस टीम गठित की गई तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए जिसके तहत पुलिस वर्दी में वसूली करते हुए चार आरोपी पकड़े गए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजे जाने की तैयारी है पकड़े गए आरोपियों में. मांगू नाथ पुत्र बद्दूनाथ निवासी घुड़ावन थाना इगोरिया जनपद उज्जैन म0प्र0 2. प्रतापनाथ पुत्र गिरधारीनाथ निवासी घुड़ावन थाना इगोरिया जनपद उज्जैन म0प्र0 3. कन्हैयानाथ पुत्र दयारामनाथ निवासी घुड़ावन थाना इगोरिया जनपद उज्जैन म0प्र0 4.शैताननाथ पुत्र भादरनाथ निवासी विद्युत मण्डल के पीछे ग्राम इगोरिया बड़नगर थाना इगोरिया जनपद उज्जैन म0प्र0 को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से पुलिस का वर्दी धारण किये हुए बिल्ले, बेल्ट, टोपी, रजिस्टर एवं 1819 रुपये की बरामदगी की गयी है।
