Breaking News

सड़क के किनारे संचालित हो रही मीट की दुकान का अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला।

अयोध्याधाम

रिपोर्टर - सुरेश कुमार मिश्र

अयोध्या जिले में बीकापुर कोतवाली के चौरे बाजार में सड़क के किनारे संचालित हो रही मीट की दुकान का अतिक्रमण हटाने गई  पुलिस टीम पर  हमला  4  महिला पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की खबर।

 उप जिला अधिकारी बीकापुर  क्षेत्राधिकारी बीकापुर  द्वारा  राजस्व कर्मियों  तथा भारी पुलिस फोर्स के बीच  जेसीबी से  मीट की दुकान  हटाई  उप जिला अधिकारी  बीकापुर ने  बताया  अवैध ढंग से संचालित हो रही सड़क के किनारे  मीट की दुकान की काफी शिकायतें थी  तथा  कांवड़ यात्रा के दौरान  रास्ते में  मीट तथा दारू की दुकानें हटवाए जाने के निर्देश के बाद  अवैध ढंग से संचालित हो रही मीट की दुकान को हटाना भी आवश्यक था आरोप है कि पुलिस और राजस्व टीम पर दो युवतियों ने मिट्टी का तेल फेंककर आग लगाने का प्रयास किया। मारपीट में चार महिला आरक्षी जख्मी हो गई,पुलिस ने दोनों हमलावर युवतियो को हिरासत में लेकर मामले में मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मामला किया पंजीकृत,अतिक्रमण हटाने के दौरान उपजिलाधिकारी बीकापुर तहसीलदार बीकापुर तहसील के राजस्व कर्मी तथा क्षेत्राधिकारी मय भारी पुलिस फोर्स के साथ स्थल पर मौजूद रहे।
और नया पुराने