Breaking News

2 चैनस्नैचर, 2 अवैध असलहा व चोरी की अपाची मोटर साइकिल के साथ 02 गिरफ्तार।

आज़मगढ़।
          
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा लगातार चलाए जा रहे अपराध/अपराधियों के विरुद्ध अभियान जैसे लूट, चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  इलामारन के पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रोडवेज में हमरा के रोडवेज पर श्रावण मास के कांवरियों की सुरक्षा और आवागमन हेतु ड्यूटी पर मौजूद थे की सूचना मिली की एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा आने जाने वाले राहगीर चेन पहनने वाले लोगों की तलाश में घूम रहे हैं सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी रोडवेज  रत्नेश कुमार दुबे व उनके साथ मयफोर्स के साथ तुरंत हरकत में आ कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल अपाची के आ रहे व्यक्तियों को इशारा करके रोकने का प्रयास किया गया। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए परंतु पुलिस द्वारा दो व्यक्ति को पकड़ लिया गया
तथा उनमें से एक व्यक्ति भागने में सफल रहा गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से अवैध तमंचा कारतूस बरामद तथा बताएं की चैन छीनने का प्रयास कर रहे थे सफल नहीं हुए।
 गिरफ्तार अभियुक्त
1. रवि यादव पुत्र कमलेश यादव साकिन छतरपुर खुशहाल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. पंकज यादव पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार यादव साकिन हासापुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
 बरामदगी
1.  02 नजायज कट्टा .315 बोर
2. 02 जिन्दा कारतुस .315 बोर
3. 1 अपाची मोटर साईकिल
 पंजीकृत अभियोग 
1. 257/19 धारा 3/25 ए एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. 258/19 धारा 3/25 ए एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
3. 259/19 धारा 41/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
 आपराधिक इतिहास
1. 276/18 धारा 307 भादवि थाना जीयनपुर जनपद जमगढ़ बनाम रवि उपरोक्त
2. वर्ष 2017 में धारा 41/411 भादवि थाना सिधारी जनपद जमगढ़ बनाम रवि उपरोक्त 
3. 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिधआरी बनाम रवि यादव उपरोक्त 
 गिरफ्तारी व बरमादगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, आजमगढ़ श्री अनिल सिंह
2. चौकी प्रभारी रोडवेज- श्री रत्नेश कुमार दुबे
3. का0 रितेश कुमार यादव, चौकी रोडवेज
4. का0 सिकन्दर यादव, चौकी रोडवेज।

और नया पुराने