मऊ।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में कार्यरत कोठीया गांव के लेखपाल रामसमुझ और कोठिया गांव निवासी प्रधान पति लक्ष्मण प्रसाद के बीच किसी कार्य को लेकर बातो बातो मे कहासुनी हो गई, लेखपाल और प्रधान पति मे हाथां पाई भी हो गई गाली गलौज होने लगा। जिससे नाराज कोठिया गांव के लेखपाल रामसमुझ ने स्थानीय कोतवाली में प्रधान पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालना, अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ करना, जान से मारने की धमकी देना आदि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
रिपोर्टर सूर्य प्रताप