आज़मगढ़।
रिपोर्ट- वीर सिंह
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण पखवारा के तहत छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई।
जिसमें जापानी इंसेफ्लाइटिस दिमागी बुखार एवं गांव में प्रचलित नवकी बीमारी होने पर बच्चों को बिना देरी के उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने व उनके बचाव के बारे में बताया गया। रैली में बच्चे नारे लगा रहे थे।
जिसमें जापानी इंसेफ्लाइटिस दिमागी बुखार एवं गांव में प्रचलित नवकी बीमारी होने पर बच्चों को बिना देरी के उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने व उनके बचाव के बारे में बताया गया। रैली में बच्चे नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर बीपीएम उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि- संचारी रोग के उत्पन्न होने वाले कारण जैसे वेक्टर नियंत्रण साफ सफाई कचरा निस्तारण जल भराव रोकथाम शुद्ध पेयजल उपलब्धता विधालयों में जागरूकता जनसंवाद द्धारा संचारी रोग के प्रसार की जानकारी देकर जागरूकता आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर संचारी रोगों को रोका जा रहा है। इसी के लिए स्कूली बच्चों की रैली निकालकर सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष सफाई अभियान चलेगा। लोगों को जलभराव से मुक्त मिलेगी और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा।
बीसीपीएम कुसुम देवी ने कहा कि- गंदगी के कारण बीमारियां फैलती हैं। रोगों का विस्तार होगा और जानलेवा बीमारी के वायरस लोगों में सक्रिय हो जाते हैं, जिससे जान जाने का खतरा रहता है। संक्रामक रोग केवल गंदगी से होते है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्धेश्य संचारी रोगों और बुखार पर पूर्ण नियंत्रण पाना हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान मुकेश राय, आशा बहु सन्ध्या राय, प्रधानाध्यापिका चिन्ता सिंह, आंगनबाड़ी सुनीता, रीता, प्रेमलता, कोटेदार रामपलट, सरपंच रामनरायन सिंह सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

