अयोध्याधाम
रिपोर्टर -सुरेश कुमार मिश्र
अयोध्या जिले में थाना कुमारगंज के गांव बवां पूरे लाद की तीन बच्चियां तालाब में डूबी।
प्रियंका 11 डोली 9 की मौत रूपा 7 को ग्रामीणों ने बचाया दोपहर करीब दोबजे गांव के बगल स्थित खरैला तालाब में तीनो बच्चियां केरमुआ का साग खोटने गई थी
।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार साग खोटने के बाद तीनों बच्चियां तालाबमें नहाने लगी बच्चियां गहरे पानी मे चली गई और डूबने
लगी।बच्चियों की चीख पुकार सुन जबतक स्थानीय लोग पहुंचते तब तक प्रियंका
व रोली की मृत्यु हो चुकी थी जबकि तीसरी बच्ची रूपा को गोहार सुनकर
पहुंचे लोगो ने बचा लिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी
मिल्कीपुर राजेश कुमार राय व थानाप्रभारी कुमारगंज मनोज कुमार सिंह मय हमराहो
के साथ घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया तथा दोनों मृतक बच्चियों के
शवों का पंचायत नामा कराकर शवो को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश कुमार राय ने तीन बच्चियों के तालाब में डूबने की फोन पर सूचना देने की बात बताई जहां पहुंचने पर दो बच्चों की मौत की पुष्टि हुई।राम नेवाज डिग्री कॉलेज कुमारगंज के प्रबंधक मनीष सिंह गांव में पहुच दोनों मृतक बच्चियों के परिजनो को 51-51 सौ रुपए की दी मदद।