Breaking News

गौशाला में मवेशियों की मौत के मामले में ग्रामप्रधान पद से हटे।

अयोध्याधाम

रिपोर्टर- सुरेश कुमार मिश्र

अयोध्या जिले में मिल्कीपुर मिल्कीपुर तहसील के पलिया माफी गौशाला में मवेशियों की मौत होने के मामले को लेकर पलिया माफी गांव के ग्राम प्रधान संतोष यादव  प्रधान पद से हटे

कार्य संचालन हेतु गठित हुई समिति इसके पहले इनायत नगर थाने में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। गांव के ग्राम पंचायत सदस्य सुरेश कुमार पासवान को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।
      बीते सप्ताह बारिश के दौरान पलिया माफी पशु आश्रय स्थल में करीब 1 दर्जन से अधिक गोवंशों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री के कड़े तेवर के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मिल्कीपुर बीडीओ यशोवर्धन सिंह,उप पशु चिकित्सा अधिकारी मिल्कीपुर श्रीकृष्ण, ग्राम विकास अधिकारी पलिया माफी इच्छाराम प्रियदर्शी को सस्पेंड कर दिया गया था। विकासखंड मिल्कीपुर द्वारा ग्राम प्रधान के सहयोग न मिलने की रिपोर्ट जिले पर दी गई थी। रिपोर्ट में ग्राम विकास अधिकारी ने लिखा है कि हल्लेद्वारिकापुर गांव में ग्राम प्रधान देवशरण यादव की हत्या के बाद हुई आगजनी में पलिया माफी ग्राम प्रधान संतोष यादव को नामजद किया गया है। घटना के बाद से वह फरार चल रहे हैं। जिससे ग्राम सभा का विकास कार्य बाधित हो रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी की संस्तुति पर डीएम अनुज कुमार झा ने पलिया माफी के ग्राम प्रधान संतोष यादव के प्रधान पद के अधिकार को सीज करते हुए कार्य संचालन हेतु समिति गठित कर दी है।
और नया पुराने