अयोध्याधाम।
रिपोर्टर -सुरेश कुमार मिश्र
संदिग्ध ट्रक तीन थानों की पुलिस को चकमा गायब
रात करीब 10:30 बजे तारुन की तरफ से एक्सीडेंट कर भाग रहे ट्रक का पीछा कर रही पीआरवी की गाड़ियों को चकमा देकर हैदरगंज के धोबना चौराहा से गायब हुआ ट्रक । पीछा कर रही एक पीआरवी गाड़ी पलटी । वहीं हैदरगंज थाने की दोनों बोलेरो गाड़ी खराब होने के चलते पुलिस ने प्राइवेट वाहन से भीटी की तरफ लोकेशन मिलने पर पीछा किया । परंतु ट्रक का लोकेशन कहीं भी नहीं मिला । कंट्रोल रूम पर पीआरवी की गाड़ी 0934 ने इसकी सूचना दे दी थी । तारुन में बेंच आदि का बैरियर लगाकर रोकने की कोसिस पुलिस ने किया। परन्तु बैरियर उड़ाते हुए ट्रक फरार हो गया। अयोध्या जनपद सहित अगल-बगल के जिले की सभी गाड़ियां मुस्तैदी से ट्रक की तलाश में जुटी हुई है ।
वही इस दौरान मोबाइल नेटवर्क भी पुलिस को धोखा देता नजर आया ।