Breaking News

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती हिन्दू द्रोही व देश विरोधी इस्लामिक जिहादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना में पहुंचकर विश्व हिंदू  परिषद् के लोग थाना प्रभारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम देश में बढ़ती हिन्दू द्रोही व देश विरोधी इस्लामिक जिहादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिन्दू परिषद् आजमगढ़ के उपाध्यक्ष ( फूलपुर ) अनिल सेठ के नेतृत्व में लगभग दस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सरायमीर थाना परिसर में पहुंचकर थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन के जरिए राजधानी दिल्ली के व्यवसायिक केंद्र चांदनी चौक  क्षेत्र में मंदिर एवं हिन्दू घरों हमला करने एवं भारत विरोधी हिंसक प्रदर्शन के कारण हिन्दू समाज आक्रोशित है । चोरों, गोतस्करो, गो हत्यारों  हमलावरों को बचाने एवं कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए छुटपुट व झूठी माॅबलिजिंग को चढ़ाबढ़ा कर हिन्दू आस्था को निशाना बनाया जा रहा है। इसलिए सैक्लूर वादी अराजक अंतरराष्ट्रीय के मिध्य प्रचार तथा प्रत्यक्ष व परोक्ष हमलों पर अंकुश लगाकर शांति प्रिय हिन्दू समाज एवं राष्ट्रीय मूलों की रक्षा करने की मांग की है ।इस मौके पर  नगर अध्यक्ष सरायमीर विवेक बरनवाल, नगर संयोजक संतोष सेठ के साथ विश्व हिन्दू परिषद् सरायमीर के समर्थक उपस्थित रहे । 

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने