Breaking News

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा धनछूला, के पास आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग पर रोड़ पार करते समय एक अज्ञात वाहन से टक्कर लग जाने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों द्वारा जीयनपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा। वही मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है कि सड़क दुर्घटना में मरने वाला व्यक्ति कहा का है। जीयनपुर कोतवाल ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नही हो पाई है कि सड़क दुर्घटना में मरने वाला व्यक्ति कहा से आया और कहा जा रहा था। खबर लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की पहचान नही हो पाई थी।
और नया पुराने