आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में बीती रात्रि से हो रही झमाझम बरसात से धान की रोपनी में काफी तेजी आ गयी है। किसान जहाँ खेत का मेड बन्दी करने में जुट गया और
खेतों में जुताई करने में जुटा रहा।वही भारी बरसात की वजह से मजदूरों का अभाव हो गया है।
लोग अपने खतो की रोपनी करने में जुट गए जिससे मजदूरों का अभाव हो गया। तो भारी बरसात से जहाँ भीषण गर्मी से राहत मिली है। वही जीवन अस्तव्यस्त हो चला है। बाजारों में दिन भर हो रही बरसात से सन्नाटा पसरा रहा तो बाजारों में दुकानों पर रोज मर्रा के वस्तुओं के लिए लोग निकल पाए। भारी बरसात की वजह से जगह जगह जल जमाव तक होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वही जीयनपुर के सब्जी मंडी,पकवा इनार, बागखालिस बाजार के पक्वाइनार मार्ग,आदि पर जलजमाव की वजह से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ा। ऊपर से नगर पंचायत जीयनपुर, अजमतगढ़,लाटघाट बाजार में नाली जाम होने से पानी की निकासी नही होने से सड़क पर पानी बह रहा है। जिससे जगह जगह जल भराव होने से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। तो अजमतगढ़,जीयनपुर नगर पंचायत में नालियों के जाम होने को पहले ही भारी बरसात में प्रशासन की पोल खोल दी है।
वही वर्षो से बागखालिस पकवा इनार मार्ग जर्जर और गड्ढे में तब्दील होने और लोकनिर्माण विभाग द्वारा कई बार जनता की शिकायतों को नजर अंदाज करने के बाद भी सड़क नही बनाने के चलते जल भराव की वजह से सड़क से गुजरना जान लेवा साबित हो रहा है। जगह जगह पूरे क्षेत्र में जलभराव से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ा। वही जीयनपुर कोतवाली में जल भराव से बैरक में रहने वाले पुलिस कर्मियों का बुरा हाल हुआ है तो पुराना मकान होने के कारण बरसात में टप टप पानी गिरना चालू हो गया है तो बैरक में रहने वाले पुलिस कर्मियों का बुरा हाल हुआ है। थाने के अंदर हर तरफ पानी ही पानी हो जाने से पुलिस कर्मियों का जीना दुश्वार हो गया है।