Breaking News

दबंग युवक ने फोन पर दी जान से मारने की धमकी।

अयोध्या।

सुरेश कुमार मिश्रा

शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस बना रही समझौते का दबाव

पुलिसिया संरक्षण से मनबढ़ युवक क्षेत्र में फैला रहा दहशत

दहशत बनाने के लिए आएदिन कर देता है किसी न किसी की पिटाई

पुलिस हर मामले में दबाव बना कर करवा देती है समझौता

मामला तारुन,थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा सरायसेख महमूद निवासी रजनीश उपाध्याय को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी,धमकी से दहशतजदा पीड़ित ने इसकी शिकायत तारुन थाने पर किया,परन्तु पुलिस पीड़ित की मदद करने की बजाय सुलह करने का दबाव बनाने लगी।
पीड़ित रजनीश के पिता राज किसोर उपाध्याय ने बताया कि तारुन बाजार निवासी सत्यम सिंह पुत्र विनीत कुमार सिंह ने 17 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे मेरे बेटे रजनीश के मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दिया,उन्होंने बताया कि बीते फरवरी माह में सत्यम सिंह ने अपने दो और दोस्तो के साथ रजनीश का अपहरण कर निर्जन स्थान पर ले जाकर जनलेवा हमला कर दाहिना हाथ तोड़ दिया था,उस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। उसी का उल्हना देते हुए पुनःजान से मारने की धमकी दी गयी,इसकी शिकायत 17 जुलाई को तारुन थाने पर तहरीर देकर की गई,परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया,उक्त युवक द्वारा अभी हाल में ही एक कोचिंग संचालक की भी पिटाई कर दिया था,इस मामले में भी पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करने का भय दिखा कर समझौता कर दिया था,अब कार्रवाई न होने से आहत भयभीत पीड़ित उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कह रहा है।
और नया पुराने