अयोध्याधाम।
रिपोर्टर -सुरेश कुमार मिश्र
तारून थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की तहरीर पर कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के पुहंपी निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र कृष्णा निषाद के खिलाफ अपहरण छेड़छाड़ सहित पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
चौकीइंचार्ज गयासपुर शिवांन्द यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों पूर्व कोतवाली बीकपुर क्षेत्र के पुहंपी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने एक नाबालिग को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।
जिसके खिलाफ अपहरण छेड़खानी सहित पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा बरामदगी एवं गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
