भारत की तपोस्थली भरतकुंड कल्याण भदरसा क्षेत्र के अंतर्गत 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लिटिल फ्लावर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय के प्रबंधक चेरेयान ने राष्ट्रगान के साथ भारतीय तिरंगे को सलामी दी लिटिल फ्लावर विद्यालय के प्रिंसिपल बिजू के साथ विद्यालय के कर्मचारी पदाधिकारी और केरल से आकर नौनिहाल बच्चों का पठन-पाठन का कार्यभार देख रही अध्यापिकाओ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल नेताजी सुभाष चंद्र बोस संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करके उनको सलामी दी गई स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लिटिल फ्लावर के सैकड़ों बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर लिटिल फ्लावर के नौनिहाल बच्चों ने 15 से 20 मिनट का योगा अभ्यास भी किया 73वें स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर भारतीय तिरंगे को सलामी दी ध्वजारोहण के बाद बच्चों को मिठाई का वितरण भी किया गया इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं ने गीत कविता भाषण आदि के माध्यम से विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी जनमानस का मन मोह लिया मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए विद्यालय के प्रबंधक चेरियान ने सभी अध्यापक अध्यापिका ओं छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों सहित उपस्थित सभी जनमानस का तहे दिल से धन्यवाद प्रकट किया विद्यालय के प्रबंधक चिरान ने शहीद ए आजम भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरित्र चित्रण पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले ऐसे वीर सपूतों का नमन किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल बिजू ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर क्षेत्र के सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई भी दी इस दौरान कार्यक्रम के संचालन कर्ता राकेश तिवारी ,राहुल सिंह, कल्पना यादव, रिचा, निवेदिता सिंह, अंशिका सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
