Breaking News

युवती की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव मिला, बलात्कार की आशंका।

अयोध्याधाम।

रिपोर्टर -सुरेश कुमार मिश्र

सुल्तानपुर जिले के पदुमरा ग्राम सभा के समीप एक लड़की की बलात्कार और हत्या कर झाड़ी में फेंका गया था मामला 12/08/19 सुबह लगभग 9:10 बजे के आसपास का है, लाश मिली है यह लड़की कहां की है किस गांव की है किसकी बेटी है, कोई पता नहीं चला था,कल जानकारी प्राप्त हुई की वह लड़की,कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के दशरथपुर गांव से अचानक लापता हुई युवती की मौत हो जाने की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया,
3 दिन पूर्व लापता 20 वर्षीय युवती गीता मौर्या पुत्री तुलसीराम मौर्य का शव कूरेभार थाना क्षेत्र के फुलौना हैदरगंज मार्ग पर सड़क के किनारे बरामद हुआ था, परिजनों द्वारा हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है, परिजनों ने यह भी बताया कि लावारिस में कूरेभार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया है, इसी दौरान लापता गीता की खोजबीन कर रहे परिजनों द्वारा फोटो के आधार पर मृतका की पहचान की गई, मृतका की मां कलावती और परिजनों ने बताया कि मृतका गीता 11 अगस्त की शाम अपने घर दशरथपुर से अचानक लापता हो गई थी, जिसकी खोजबीन की जा रही थी, सुराग नहीं लग रहा था,थाने में सूचना देने के पूर्व ही उसकी मौत की जानकारी हुई,ग्राम प्रधान राम अभिलाख पाल ने बताया कि परिवार बहुत गरीब है,मृतका गीता मौर्या के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहन और एक भाई भी हैं।
और नया पुराने