Breaking News

सगे चाचा ने भतीजे के बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाया, पति- पत्नी ने खाया जहर।

सगे चाचा द्वारा भतीजे के बेटे को शक के आधार पर मार पीट के झूठे मुकद्दमे में फसाने पर पति पत्नी ने खाया जहर।

 आगरा। थाना एत्माउद्दोला क्षेत्र के विजेंद्र प्रजापति निवासी थाना एत्माद्दोला पीराखार की पुलिया नुन्हाई रोड  का अपने चाचा कोमल प्रजापति (एडवोकेट) से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था कुछ दिन पहले ही कोमल सिंह के बेटे को लड्की के चक्कर मे कुछ अज्ञात लड़कों ने मार पीट कर दी थी कोमल सिंह का कहना था की बिजेन्द्र के बेटे कार्तिक ने मेरे बेटे को अज्ञात लड़कों के साथ मिलकर मार पीट की है, कोमल सिंह ने थाने मे तहरीर देकर मुकदमा लिखाया ! 
बिजेंद्र को जब मालूम पडा की कोमल सिंह ने हमारे बेटे कार्तिक के खिलाफ झूटा 307का मुकदमा लिखा दिया तो दोनो पति पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया ओर पुलिस के खिलाफ अपनी छत पर बेनर लगा दिया 100नम्बर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई ओर तुरंत प्राईवेट  हॉस्पिटल मे भर्ती कराया ! बिजेंद्र का कहना है कि कोमल सिंह ने पुलिस के साथ मिलकर झूठा 307का मुकदमा लगाया है बिजेंद्र ने बताया कि चाचा सत्ता पक्ष बी जे पी का कार्यकर्ता है और मैं सपा पार्टी का कार्यकर्ता हूं इसलिए सत्ता के दबाव में पुलिस ने झूठा मुकद्दमा लिखा ! अगर मुझे कुछ होता है तो पुलिस जिम्मेदार  होगी , पुलिस जांच मे जुटी 

संवादाता--अनिल गुप्ता आगरा

और नया पुराने