अयोध्याधाम।
रिपोर्टर -सुरेश कुमार मिश्र
रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के जलालपुर माफी तिराहे के पास धरना प्रदर्शन और सड़क जाम किए जाने की आशंका की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर उपजिलाधिकारी लवकुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय राय के अलावा कोतवाली बीकापुर, हैदरगंज, तारुन थाने के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर जलालपुर माफी पहुंच गए।
कोई प्रदर्शन ना होने से प्रशासन ने राहत की सांस लिया। जानकारी मिली है कि शहर में चल रहे एक जमीनी विवाद के मामले में कार्यवाही ना होने से नाराज होकर पीड़ित के समर्थन में निषाद समुदाय के कुछ लोग जलालपुर माफी तिराहे के पास इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने का मंसूबा बना रहे है। उसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लेकिन कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। उसके बाद उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस टीम ने बकरीद त्यौहार को लेकर जलालपुर माफी तिराहे के पास हाईवे पर पैदल मार्च भी किया।