Breaking News

कच्ची दीवार गिरने से महिला और मासूम बच्चे की हुई मौत।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

महिला और बच्चे को बचाने के चक्कर में तीन लोग बुरी तरह घायल।
 
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रघुनंदन नगर अहिरौली गांव में सोमवार को 11:30 बजे दिन में कच्ची दीवार गिरने से एक महिला समेत मासूम बच्चे की मौत हो गई। वही तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया।



जानकारी के अनुसार रघुनंदन नगर अहिरौली गांव में सोमवार को  दिन में 11:30 बजे सितारून निशा पत्नी तौफीक उम्र 35 साल कच्ची दीवार के बगल में रखी गिट्टी हटा रही थी। इस दौरान दीवार गिर गई जिसमें सितारून निशा और फरहान पुत्र बरकत अली उम्र 4 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी तरफ बचाने के लिए दौड़े रुकैदी पत्नी मुगलेआजम उम्र 42 साल , कौसर पुत्र शराफत अली उम्र 20 साल,आसिफ पुत्र मोहम्मद  आबिर उम्र 6 साल बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक सितारून  निशा और मासूम बच्चे फरहान को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है गांव में मातम फैला हुआ है।
और नया पुराने