मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के करैला गांव निवासी कर्मराज दुबे पुत्र रामधनी दुबे ने बुआ के घर आई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे 376 व पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया। करैला गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के यहां उनके साले की 14 वर्षीया बेटी आयी हुई थी। वह व्यक्ति अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ खेत पर काम करने के लिए चला गया। घर पर अकेली पाकर बुआ के घर आई 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव का एक युवक उनके घर पर आया। उसने उसे अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। बचाव के लिए किशोरी ने काफी शोर मचाया मगर आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर उसकी अस्मत आरोपी ने लूट लिया वह खून से लतपथ हो गयी थी। बुआ और उसके परिवार के लोग जब उसे खून से लतपथ देखा तो उन लोगों ने उससे घटना के बारे में पूछताछ किया। रोते बिलखते उस किशोरी ने सारी बात परिवार को बतायें साथ ही उसने आरोपी युवक का नाम भी बताया। सब कुुछ जानने के बाद बुआ के परिवार के लोग आग बबूला हो गये। वह लोग घटना के बाबत रिपोर्ट लिखाने के लिए किशोरी को साथ लेकर थाने पर जाने लगे। गांव के बाहर आरोपी पक्ष का एक युवक आ धमका। उसने उन लोगों को रोक लिया और धमकाना शुरू किया कि यदि वह लोग थाने पर जायेंगे तो वह उन्हें जान से मार डालेगा। साथ ही वह उन लोगों को मारने के लिए बार-बार हाथ उठा रहा था। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने यह सारा वाकया देखा। साथ ही धमका रहे युवक की बातें भी सुनी। खून से लतपथ किशोरी की हालत देखकर गांव के लोग काफी आक्रोशित हुए। उन लोगों ने धमकी दे रहे युवक को डांट फटकार कर वहां से भगा दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर किशोरी व परिवार के सदस्यों को लेकर कोतवाली पहुंची। वहां उनके दिये गये तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलात्कार करने वाले व धमकाने वाले युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपियों के घर पर बुधवार को पुलिस द्वारा दबिश दिया गया मगर आरोपी नहीं मिले। गुरूवार को सुबह जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बलात्कार करने वाला युवक जीयनपुर कस्बे में अपने एक मित्र के यहा पर मौजूद है। सूचना पाते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर कोतवाली पहुंची पुलिस गिरफ्त में आये युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया। इन स्थितियों के बीच पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।