Breaking News

सीओ सगड़ी के अध्यक्षता में पुलिस मित्रों की मीटिंग संपन्न।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

भैस और गाय बेचते समय सावधान रहें,पहचान पत्र व आधार कार्ड अवश्य लेलें।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना के प्रांगण में गुरुवार की शाम 4:00 बजे के करीब सिद्धार्थ तोमर के अध्यक्षता में जीयनपुर क्षेत्र के समस्त एसपीओ स्पेशल पुलिस मित्र के साथ बैठक कर विभिन्न तरह के निर्देश दिए गये। क्षेत्राधिकारी सगड़ी सिद्धार्थ तोमर ने कहा कि अफवाहों से बचते हुए गांव शहरों कस्बों में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जिसको लेकर दर्जनों पुलिस मित्रो के साथ जीयनपुर कोतवाली प्रांगण में एक बैठक की गई। 
उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि आप अपने अपने क्षेत्रों में अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटे और उन्हें समझाएं एवं ना माने तो कोतवाली प्रभारी व अपने क्षेत्र के सिपाहियों को इसकी सूचना दें। यह भी ध्यान रहे कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी से कहा कि पुलिस पब्लिक को अकेले नहीं संभाल सकती है। लोगों का सहयोग चाहिए तभी अपराध अपराधियों पर और भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। समझदारी से ही इन चीजों से बचा जा सकता है। क्षेत्र में कोई भी छोटी-बड़ी घटनाएं हो तो तत्काल हमको या हमारे विभाग के लोगों को सूचना दें। ताकि तत्काल इस पर कार्यवाही किया जा सके। वही जीयनपुर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने कहा कि ठंड बढ़ते ही चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है और गांव में अधिक तौर से ठंड के समय में ही चोरियां होती हैं। आप लोग इससे सावधान रहें। छत पर चढ़ने के लिए बांस का लोग सीढ़ी बनाकर रखते हैं। जिसको लेकर चोर उस सीढ़ी के सहारे दूसरों के घर में छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी कर लेते हैं। इससे लोगों को सावधान रहना चाहिए कि घर के बाहर सीढ़ी ना रखें। वहीं गांव में कुछ लोग व्यापारी बनकर भैंस व गाय खरीदने के लिए आते हैं। ऐसे लोगों को आप लोग चिन्हित कर पुलिस को बताए। किसी व्यापारी को आप लोग अपना भैंस और गाय बेचते है तो उसका पहचान पत्र आधार कार्ड अवश्य ले लें जिससे फ्रॉड करने वाले लोगों के ऊपर पुलिस कार्रवाई कर सकें। कोई भी व्यक्ति जैसे बाहरी हो क्षेत्र में डेरा डालकर रहता हो उसकी भी जानकारी हमारे मोबाइल नंबर व क्षेत्र के सिपाहियों को बताएं जिससे क्षेत्र में होने वाली कोई भी घटना से बचा जा सकें और ऐसे लोगों के ऊपर कार्यवाही किया जा सकें। इस दौरान ज्ञानेंद्र मिश्रा, हरिकेश विश्वकर्मा, फैसल खान, पृथ्वीराज प्रजापति, सुनील कुमार,सन्तोष शर्मा, आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने