Breaking News

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा प्रोगेसिव एजेंसी टू ह्यूमैनिटी पाथ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आज़मगढ़।

बिलरियागंज: 

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा प्रोगेसिव एजेंसी टू ह्यूमैनिटी पाथ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
 परियोजना प्रबंधक तथा d.t.o. द्वारा बिलरियागंज विकासखंड के अंतर्गत ग्रामसभा मुहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान बदरे आलम द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया।
 उद्घाटन के दौरान डॉ विवेक शाक्य, परियोजना प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी, एसटीआई काउंसलर माया सिंह, आईसीआईसी काउंसलर रश्मि राय, एलसी आतिश पांडे, दीपक यादव, फार्मासिस्ट दिव्यांशु त्रिपाठी, एवं परियोजना के कर्मचारी ओआरडब्ल्यू  प्रभा चौरसिया, नीतीश उपाध्याय सत्य विजय सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया।
  एचआईवी जांच, शुगर, बीपी, एचडी की जांच निशुल्क की गई, तथा निशुल्क दवा वितरण किया गया। बाहर से प्रवासी बंधुओं को एसबटीआई एचडी परामर्श दात्री माया सिंह द्वारा सुझाव तथा बचाव बताया गया।

और नया पुराने