Breaking News

डेड बॉडी फ्रीज़र के लिए मुबारकपुर विधायक ने दिया 70;000रु का चेक।

मुबारकपुर (आजमगढ़)

क्षेत्र के विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने गुरुवार को स्थानीय समाज सेवी संस्था जो गरीब मजबूर लोगों को मुफ्त में ब्लड उपलब्ध कराती है और अपने प्रयासों से मृत लोगों के शव को सुरक्षित रखने के लिए डेड बॉडी फ्रीजर की भी व्यवस्था मुफ्त रखी है ।ऐसे समाज सेवी संगठन इंडियन हेल्प परिवार I
HP को विधायक ने गुरुवार को एक और डेड बॉडी फ्रीज़र के लिए 70000 सत्तर हज़ार रूपये का चेक IHP टीम को दिया ।इस मौके पर विधायक जमाली ने कहा कि लोगों को ऐसे समाज सेवी लोगो से प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे हर इंसान किसी न किसी के काम आ सके ।उन्होंने आगे कहा कि जल्द ये  डेड बॉडी फ्रीज़र आजायेगा और जनता की सेवा में लगा दिया जायेगा 
इस मौके पर विधायक गुड्डू जमाली ,डा उस्मान गनी ,अब्दुल्ला ,मंसूर अहमद व इंडियन हेल्प परिवार की  टीम मौजूद रही जिसमे अध्यक्ष अख्तर रज़ा अंसारी, वसीम अकरम अंसारी ,महमूद रज़ा, विवेक कुमार ,मोहम्मद ज़्या, अबू ओबैदा आदि उपस्थित रहे ।
और नया पुराने