Breaking News

14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के पिता की तहरीर पर परिवार के सदस्य समेत चार के विरूद्व मुकदमा दर्ज।

सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने 14 वर्षीय युवती के पिता की तहरीर पर परिवार के सदस्य समेत चार के विरूद्व जबरन बाइक पर बैठाकर भगा ले जाने सहयोग करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 जानकारी के थाना सरायमीर ग्राम कटघर जलाल निवासी ( कल्पनिक नाम ) मुन्ना यादव ने सरायमीर थाने में तहरीर दी की दिनांक 4 जनवरी 020 को शाम चार बजे 14 वर्षीय (कल्पनिक नाम ) मुन्नी कोचिंग सेंटर से घर आ रही थी कि बीच रास्ते में गांव ही रोहित पुत्र गणेश अपने दो अन्य साथियों के सहयोग से मेरी बेटी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। मैं इस सम्बन्ध में कई बार गणेश के घर गया परन्तु वह कुछ नहीं बता रहा है पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अपराध संख्या 09/020 धारा 366, 363 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।


मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने