Breaking News

नववर्ष के अवसर पर गरीबों को वितरित की गयी रजाई, धूमधाम से मनाया गया नववर्ष।

हरदोई।

रिपोर्ट: विशाल बाजपेयी

आगमपुर(हरदोई)- नववर्ष के अवसर पर बुधवार को अनीता देवी एबी सिंह इंटर कॉलेज शाहाबाद में सर्दी को देखते हुए गरीब परिवारों में रजाई वितरित की गई। जिसमें गांव के लगभग 30 गरीब कमजोर असहाय लोगों को प्रबंधक एबी सिंह के द्वारा रजाई वितरित की गयी इसके साथ साथ स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय आगमपुर व फार्मेसी विभाग में छात्र छात्राओं के द्वारा नव वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ साथ सभी लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी इस मौके पर स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके कनौजिया अनीता देवी एबी सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश कुमार के अतिरिक्त सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यालय के सभी विभागों के  छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
और नया पुराने