Breaking News

खाद्य कारोबारकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम आयोजित।


आजमगढ़ 16 जनवरी-- शासन एवं जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देशानुसार जनपद के समस्त रेस्टोरेंट, कैटरिंग एवं होटल व्यवसाय से जुड़े खाद्य कारोबारकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण का कार्यक्रम होटल राजपैलेस आजमगढ़ में खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली की सहयोगी प्रशिक्षण संस्था इंडीनियर फूड सेफ्टी मैनेजमेंट से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आजमगढ़ द्वारा कराया गया।
नई दिल्ली से आये प्रशिक्षकों में समीक्षा एवं विक्रमजीत दवे द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सूक्ष्म से सूक्ष्म पहलुओं से सभी को अवगत कराया गया। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी महोदय के इस पहल की प्रशंसा की गयी।
इस अवसर पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डाॅ0 दीनानाथ यादव, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी आजमगढ़ एवं जनपद के सभी रेस्टोरेंट, कैटरिंग, होटल कारोबारकर्ताओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

आजमगढ़ 16 जनवरी-- मा0 अध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) उ0प्र0 राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था उ0प्र0 लखनऊ सुश्री रेखा वर्मा जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 17 जनवरी 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से विभागीय बैठक करेंगी। तत्पश्चात प्रातः 11ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। तत्पश्चात मा0 अध्यक्ष जी 6ः15 बजे जनपद मऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। 
---------------------------------
आजमगढ़ 16 जनवरी-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी (नजारत) नरेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत ढ़ंग से मनाये जाने के संबंध में विचार विमर्श एवं कार्यक्रम निर्धारण हेतु 17 जनवरी 2020 को सायं 4ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक आहूत की गयी है। 
उक्त बैठक में समस्त कार्यालयाध्यक्ष एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुख समय से प्रतिभाग करें। 

और नया पुराने