मुम्बई।
रिपोर्ट: ब्यूरो।
गृह जनपद आज़मगढ़ की बॉलीवुड अभिनेत्री और शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कोहलपूर टोल -प्लाजा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई है. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार शबाना आज़मी का पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोहलपूर टोल के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर शबाना आज़मी की गाड़ी और ट्रक में भिड़त हुई. इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं. हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ. न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार हादसे वक्त कार में जावेद अख्तर भी सवार थे. उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है।
शबाना आजमी की कार की हालत देखकर ऐसा बताया जा रहा है कि यह एक भीड़ण एक्सिडेंट था. हादसे के बाद आई एक अन्य तस्वीर में शबना आजमी के चेहरे पर सूजन दिखाई रही है. जबकि उनके नाक खून निकलता भी दिख रहा है. हादसे के बाद उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शबाना आजमी बांद्रा में अपने पति गीतकार जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन पर आयोजित बर्थडे पार्टी से दोनों लोग वापस अपने घर खंडाला वाले घर लौट रहे थे। तभी बीच सड़क ये हादसा हो गया।