मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर पेयजल योजना, सर्व शिक्षा अभियान, एमडीएम, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आईसीडीएस, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास मिशन, आरसेटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की गयी।
पेयजल योजना की समीक्षा में जल निगम के अधिशासी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि जनपद में 18 पेयजल योजना संचालित हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि 35 ग्राम पंचायतों में पेयजल योजना की क्या स्थिति है, इसकी रिपोर्ट संबंधित बीडीओ से प्राप्त करें।
जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिये कि विद्यालयों में पुस्तकालय व खेल के सामान की क्या उपलब्धता है, इसकी रैण्डम आधार पर चेकिंग करायें। इसी के साथ ही उन्होने निर्देश दिये कि एमडीएम के अन्तर्गत जो बर्तन खरीदे गये हैं, या जो खरीदे जा रहे हैं, उसका अंकन स्टाक रजिस्टर में कराना सुनिश्चित करें।
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित बीडीओ को निर्देश दिये कि जिन लाभार्थियों को पैसा दिया जा चुका है तथा शौचालय अनारम्भ हैं। उसको पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि जिन स्थानों पर शौचालय बनवाने की जगह नही है। उन-उन स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनवाने हेतु जगह का चिन्हांकन कर सूची उपलब्ध करायें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा में खरीफ फसल के अन्तर्गत 15400 किसानों का बीमा किया जा चुका है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना, संस्थागत प्रसव में पिछले वर्ष की तुलना में क्या प्रगति है। इसके लिए उक्त योजनाओं के संबंध में एमओआईसी के साथ बैठक करें। जिन एमओआईसी की प्रगति खराब है। उन एमओआईसी पर सीएमओ कार्यवाही करें।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में दीन दयालय उपाध्याय कौशल विकास मिशन योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन योजना के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त योजनाओं के संबंध में बुलेट प्वाइण्ट बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करायें।
मुद्रा योजना एवं अम्बेडकर प्रोत्साहन योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जो लड़के आईटीआई, पालिटेक्निक, कौशल विकास मिशन एवं आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं। उनको अम्बेडकर प्रोत्साहन योजना से जोड़ें। इस योजना में लड़कियों को वरियता दी जाय। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि अम्बेडकर प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा में जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिये कि जो आवास पूर्ण होने के नजदीक हैं, उसमें से 3500 आवास पूर्ण करायें, जिनका लोकार्पण 01 फरवरी 2020 को कराया जाना है।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से 20 ग्राम आच्छादित है, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त 20 ग्रामों में कितने भूमि के विवाद हैं। का चिन्हांकन, शौचालय, कौशल विकास मिशन/आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण, राशन कार्ड, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना, हेल्थ वेलनेस सेण्टर, पेंशन आदि योजना से संतृप्त कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने डीडीओ को निर्देश दिये कि उक्त 20 ग्रामों में एक साथ चैपाल आयोजित किये जाने हेतु फरवरी 2020 में कोई तारीख निर्धारित करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीआ रवि शंकर राय, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीडी कृषि डाॅ0 आरके मौर्य, सीवीओ डाॅ0 वीके सिंह सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।