मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ0 अमिता अग्रवाल द्वारा पल्स पोलियों रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह पल्स पोलियों रैली जिला महिला अस्पताल से शुरू होकर शंकर जी मूर्ति, चैक, सब्जी मण्डी, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर होते हुए हर्रा की चुंगी जिला अस्पताल में जाकर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी।
इस पल्स पोलियों रैली में मिशन अस्पताल के नर्स एवं विभिन्न नर्सिंग विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस ने बताया कि 19 जनवरी 2020 से 24 जनवरी 2020 तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आंगनवाड़ी/आशा आदि द्वारा डोर टू डोर 0-5 वर्ष तक के बच्चांे को पोलिया की खुराक पिलाई जायेगी। 0-5 वर्ष तक के 6,69,838 बच्चों को पोलियांेे की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में 2402 बूथ बनाये गये है, घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1187 टीमें, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों पर जाकर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने हेतु 46 ट्रांजिट टीम, ईट भट्ठो से लेकर घुमंतु जाति को पोलियो रोधी दवा पिलाने हेतु 31 मोबाइल टीम लगाई गयी है।
इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डाॅ0 परवेज अख्तर सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।