Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना बैनर तले सेवेन आउटरीच कैंप का आयोजन।

आज़मगढ़

सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना बैनर तले आज सेवेन आउटरीच कैंप के तहत छात्र छात्ररायें भदाव ग्राम पहुंचे।
यह दूसरा शिविर दिनांक 25/01/2020 को था। ग्राम प्रधान रामकुंवर से 1 दिन पूर्व बात हुई तो उन्होंने ग्राम के अंदर प्राथमिक विद्यालय  भदाव पर आयोजन की सहमति दी दिनांक 25/01/2020 को टीम के साथ बैनर पोस्टर आदि लेकर प्राथमिक विद्यालय भदाव पर प्रातः 10:30 बजे पहुंचे। पहुंचने पर लोग आना शुरू हुए किंतु ठंड के कारण अधिकांश लोग अपने काम में लगे रहे जो जनता आई विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ काम की शुरुआत की गई। उठे समाज के लिए उठे उठे गीत सोनी, गुड़िया,  शिवांगी,सुष्मिता ने प्रस्तुत किया जिससे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शिविर में डॉ शैलेश पाठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी ने सबका ध्यान सामाजिक समस्या जैसे लड़के-लड़कियों के प्रति भेदभाव, प्रजनन अंगों में संक्रमण ,माहवारी के दौरान साफ-सफाई, गर्भधारण, सुरक्षित  मातृत्व, महिलाओं और लड़कियों में रक्त की कमी से एनीमिया रोग, लक्षण व बचाव के उपाय, स्वच्छता, नशीले पदार्थों का सेवन, हमारे कानूनी अधिकार आदि विषय को सहाजता से समझाकर रखते रहे और छात्र-छात्राएं इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किरते रहे। विचार व्यक्त करने वालों में छात्र उमेश भारद्वाज, रविशंकर, अभिषेक, चंदन एवं सुनील रहे।  छात्राओ में सोनी सिंह, सुष्मिता विश्वकर्मा, शिवांगी सिंह, अंतिमा मौर्य, गुड़िया, अंकिता एवं रचना प्रमुख रूप से थी।  कार्यक्रम के अंत में बधाई हो बिटिया हुई है विषय पर बहुत ही रोचक नाटक छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसक निष्कर्ष यह था कि लड़के लड़कियों के प्रति भेदभाव न किया जाय। उन्हें पढ़ाई लिखाई, भोजन, वस्त्र, खेलकूद में बराबरी का दर्जा दिया जाए।  नाटक में अरुण जेटली की पुत्री ने मुखाग्नि दी, सुषमा स्वराज ने पिता को मुखाग्नि दी थी  की बात भी कही गई। कार्यक्रम के समय सुष्मिता देवी, कमलावती, मुन्नी, शीतला, मनिचरा, रिंकू,फूला, आशा, छुहाड़ी,  रामावती, सरोज,सुशीला आदि ग्रामीण महिला उपस्थित रही। विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ  प्रधान अध्यापिका-संगीता देवी, सहायक अध्यापिका- रीता यादव, नीलम, सुधा व अध्यापक अरविंद कुमार उपस्थित थे ।छात्र-छात्राओं ने अपनी बात की पुष्टि हेतु पोस्टर आदि का भी प्रयोग किया ।कार्यक्रम के समय दीपक कुमार व ग्राम के पुरुष भी उपस्थित थे ।नाश्ते का वितरण हुआ ।डॉक्टर शैलेश पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया व आए हुए ग्रामीण जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने