Breaking News

बाबा पाताल नाथ मंदिर पर रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोरों पर।

आज़मगढ़।
   
 सगड़ी।

सगड़ी तहसील के क्षेत्र के रामगढ़ ब्रमहौली ध्यान गांव स्थित प्राचीन शिवमंदिर बाबा पातालनाथ मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रुद्र महायज्ञ के आयोजन की तैयारी जोर पकड़ ली है।
इस प्राचीन मंदिर में दूर दराज से लोग अपनी मन्नते लेकर आते है वार्ता के दौरान यज्ञ अध्यक्ष मंदिर के महंत अमरनाथ गिरी महाराज ने उक्त जानकारी मुहैया कराते हुए बताया कि- रुद्र महायज्ञ का आयोजन 12 फरवरी 2020 दिन बुधवार से 22 फरवरी दिन शनिवार तक सम्पन्न होंगा। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि- जल कलश यात्रा 12 फरवरी दिन बुधवार को निकाली जाएगी, 13 फरवरी को अग्नि प्राकट्य और 22 फरवरी दिन शनिवार को पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होंगा। 
प्रवचन का कार्यक्रम अपराह्न 12 बजे से शाम 4 बजे और रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक होंगा, रुद्र महायज्ञ में दूरदराज से आये कई संत महात्मा और प्रवचनकर्ता अपनी मुखवाणी से भावविभोर प्रस्तुत करेंगे। 
मुख्यरूप से दंडी स्वामी विवेकानंद महाराज प्रयागराज , दीनानाथ उपाध्याय उर्फ चिरइया बाबा बक्सर बिहार , प्रभाकर मिश्र शास्त्री महाराज प्रतापगढ़ सहित अन्य संत महात्मा रुद्र महायज्ञ को शुशोभित करेंगे। 
बाबा पातालनाथ मंदिर के महंत अमरनाथ गिरी महाराज ने क्षेत्र के लोंगो से अपील किया है कि भारी से भारी संख्या में पहुंचकर महायज्ञ को सफल बनायें।

और नया पुराने